Tuesday, September 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प फिर से शुरू

देवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प फिर से शुरू


Deoli News 1 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला अंधता निवारण समिति टोंक और विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से देवली के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में रविवार 6 सितम्बर को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प लगेगा।

इसमें मोतियाबिंद के रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा, जिसमें नेत्र विशेषज्ञ द्वारा जांच के बाद चयनित मरीजों का अत्याधुनिक तकनीक से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। यहां आने वाले मरीजों को आधार कार्ड या राशन कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, मरीजों के परिजनों को अपने ठहरने व भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। गौरतलब है कि यहां देवली के विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिसका लोगों को लाभ भी मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here