Tuesday, September 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमतदान दल के कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, बुधवार सुबह 7 बजे से...

मतदान दल के कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

मतदान दल कर्मचारियों को सामग्री वितरित


Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में मतदान दलों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी रमेशचंद पहाड़िया की मौजूदगी में प्रशिक्षक गिरिराज जोशी, भगवान शर्मा, विष्णु शर्मा एवं सुनील जैन ने करीब 160 से अधिक मतदान कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मॉक पोल से लेकर अंतिम मतदान तक बरती जाने वाली सावधानियों, ईवीएम की तकनीकी खराबी सहित संभावित समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई। कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री वितरित की गई और सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका देवली के 35 वार्डों में बुधवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 23 हजार 728 मतदाता हैं, जिनमें 11,970 पुरुष, 11,757 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here