Monday, September 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकृष्ण प्रताप सिंह की सबसे बड़ी जीत, कुलदीप चौधरी की सबसे करीबी...

कृष्ण प्रताप सिंह की सबसे बड़ी जीत, कुलदीप चौधरी की सबसे करीबी जीत


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव 2026 के 35 वार्डों के परिणामों में जीत के मतांतर को लेकर भी सोमवार को कई दिलचस्प तस्वीर सामने आई है।

सबसे बड़े मतांतर से जीत वार्ड नंबर 33 में भाजपा के कृष्ण प्रताप सिंह नरुका के नाम रही। नरुका ने कांग्रेस प्रत्याशी बबलू कुमार पांचाल को 286 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। नरुका को 361 मत मिले, जबकि बबलू कुमार पांचाल को 75 मत प्राप्त हुए। दूसरी ओर सबसे करीबी जीत वार्ड नंबर 15 में भाजपा के कुलदीप चौधरी की रही। कुलदीप चौधरी ने बेहद कम मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। चौधरी अपने प्रतिद्वंद्वी से मात्र चार वोटो से चुनाव जीते। कुलदीप को 210 तथा गोपाल टेलर को 206 मत मिले। इस मुकाबले ने वार्ड 15 के चुनाव परिणाम को 35 वार्डों में सबसे रोमांचक मुकाबलों में शामिल कर दिया।

इस तरह देवली नगरपालिका चुनाव में कृष्ण प्रताप सिंह नरुका सबसे बड़े मतांतर से जीतने वाले विजेता बने, जबकि कुलदीप चौधरी सबसे कम मतांतर से जीत दर्ज करने वाले विजेता रहे। इसी प्रकार दूसरे सबसे अधिक मतों से जीतने वाले कांग्रेस के वार्ड नंबर 12 प्रत्याशी सौरभ जिंदल है, जो 269 मतों से जीते। जबकि वार्ड नंबर 22 के भाजपा प्रत्याशी दिनेश जैन मात्र 8 मतों से विजय हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here