Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजमहल निवासी धनराज रैगर गत 9 सितंबर को अपनी बीमार पत्नी को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय देवली लेकर आए थे।
रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने हीरो एचएफ डीलक्स बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की। दोपहर करीब 12 बजे बाहर आने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद धनराज रैगर ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चेतन लाल को सौंपी है।



