Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपिछले बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अब, वाइस चेयरमैन के लिए आमने-सामने

पिछले बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अब, वाइस चेयरमैन के लिए आमने-सामने

सौरभ जिंदल से होगा मुकाबला


Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा की ओर से पूर्व पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन मतदान स्थल पहुंचे और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

उनके प्रस्तावक भाजपा पार्षद विजय चौधरी हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से सौरभ जिंदल को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए अब भाजपा के नेमीचंद जैन और कांग्रेस के सौरभ जिंदल के बीच सीधा मुकाबला होगा। इसी तरह कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष के प्रत्याशी सौरभ जिंदल भी नामांकन देने के लिए पहुंच चुके हैं। उनके साथ पार्षद भीमराज जैन, चंद्रकांता, रामनिवास मीणा समेत मौजूद है। उल्लेखनीय है कि नेमीचंद जैन गत बोर्ड में पालिका अध्यक्ष थे। इस बार उन्होंने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा है। दरअसल इस बार पालिका अध्यक्ष की सीट एससी रिजर्व थी। वही जिंदल भी गत बोर्ड में उपाध्यक्ष थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here