Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन विवेकानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय बीजवाड़ में 23 सितंबर से शुरू होगा।
भंवरलाल कुमावत ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता में 14 वर्षीय छात्र की 18 टीम खेलने आएगी तथा 14 वर्षीय छात्राओं की 10 टीम आएंगे, जिसमें कुल 412 छात्र-छात्राएं भाग लेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवजी राम चौधरी होंगे।


