Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsमानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित हुई

मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित हुई


Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में ‘नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र’, राष्ट्रीय सेवा योजना और हार्टफुलनेस संस्था बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन व नोडल अधिकारी निकिता वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में मुख्य प्रशिक्षक नीलू राजानी ने विद्यार्थियों को ध्यान (मेडिटेशन) की व्यावहारिक तकनीकों, सकारात्मक जीवनशैली और नशे के दुष्प्रभावों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्राचार्य ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारियों दिनेश कुमार मीणा, रामप्रसाद चौधरी और सदस्य प्रियंका शर्मा ने सहयोग दिया। इस दौरान चयनित 10 ‘सखा-सखी’ को कॉलेज स्तर पर मॉनिटर नियुक्त कर किट भी वितरित किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here