Saturday, October 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsभाई का इलाज कराने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज...

भाई का इलाज कराने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला


Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के ऊंचा स्थित एक निजी चिकित्सालय के बाहर से अज्ञात चोर एक युवक की बाइक चुरा ले गए। पीड़ित की लिखित रिपोर्ट पर देवली थाना पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार टोडारायसिंह निवासी सुरेश कुमार सैनी पुत्र बजरंगलाल सैनी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि गत 23 सितंबर को वह अपने भाई विशाल सैनी की हड्डी टूट जाने पर उपचार के लिए ज्योति कॉलोनी स्थित अनन्या चिकित्सालय लेकर गया था। उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को चिकित्सालय के पास खड़ा कर दिया और भाई को दिखाने अंदर चला गया। कुछ समय बाद वापस लौटने पर बाइक उस जगह पर नहीं मिली। आसपास तलाशने, रिश्तेदारों व फाइनेंस कंपनी से संपर्क करने के बाद भी जब बाइक का कोई पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने धारा प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच एएसआई गोपाल सिंह को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here