Friday, October 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskएक ओर ‘एक स्वास्थ्य’ का संदेश, दूसरी ओर सेवा ज्योति कलश यात्रा...

एक ओर ‘एक स्वास्थ्य’ का संदेश, दूसरी ओर सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजी


Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, देवली में ‘एक स्वास्थ्य, एक मिशन’ अभियान के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई।।डॉ. रश्मि मिश्रा, डॉ. ऋषिकेश अंबादास कांटले एवं डॉ. आकाश बालासाहेब मोटे ने विद्यार्थियों को मानव, पशु एवं पर्यावरण के आपसी संबंधों की जानकारी दी।

पशुधन स्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम, संक्रमण नियंत्रण एवं जैव-सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. दयाशंकर मीणा, चेतना सिंदल एवं राजू लाल धाकड़ ने व्यावहारिक प्रशिक्षण में सहयोग किया। कार्यक्रम में एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकड़ीवाल सहित डॉ. बीएस मीणा, डॉ. आरसी सावल, डॉ. किन्कर सिंह, शिव शंकर चौहान, अंशु सक्सेना, मनु कुमार सेन, चन्द्र प्रकाश शर्मा, अविनाश जांगिड़ एवं सोहन यादव मौजूद थे।

सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली

वहीं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी से विकसित भारत जन सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में पीएम श्री स्कूल से सदर बाजार तक निकली यात्रा में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सीमा शेर एवं पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा में नगरपालिका अधिशासी अभियंता भीमसिंह गुर्जर, मनीष पारीक, अनुराधा कलवार, शांतिलाल शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

“सेवा ज्योति कलश यात्रा” में गूंजा: सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण का संदेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here