पीड़ित ने पुलिस में दी रिपोर्ट
Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड अधिकारी देवली कार्यालय के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार राजमहल निवासी अजय धवलपुरिया बुधवार को किसी काम से उपखंड अधिकारी कार्यालय आया था। उसने अपनी बाइक कार्यालय के बाहर खड़ी की और काम से अंदर चला गया। करीब दोपहर डेढ़ बजे जब वह कार्यालय से बाहर आया तो बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। मामले में पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है।



