Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय सांसद हरीश मीणा के पुत्र हनुमत मीणा की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार गौसेवा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राहुल बलसोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाया और दिवंगत की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राहुल बलसोरा ने कहा कि हनुमत मीणा की प्रथम पुण्यतिथि पर गौसेवा करना उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक सेवा भाव से जुड़ा माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान क्षेत्र के कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



