Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव 2026 के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ राजस्थान द्वारा अधिवक्ताओं का नियोजन किया गया है।

इसके तहत देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवली पंचायत समिति के लिए देवली के साकेत कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अजीत सिंह और एजेंसी क्षेत्र निवासी अधिवक्ता बंशीलाल कलवार को दायित्व सौंपा गया है। दोनों अधिवक्ता चुनाव के दौरान क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों को आवश्यक विधिक मार्गदर्शन एवं कानूनी सहयोग देंगे। इसी तरह प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी विधिक सहायता के लिए अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।
संबंधित न्यूज़ : पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर काम करें


