Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय परिसर के भगवान शिव मंदिर में विराजमान सांवलिया सेठ मंदिर का अमावस्या पर शनिवार को भंडार खोला गया।
यहां राशि की गणना में कुल 3 लाख 19 हजार 331 रुपए प्राप्त हुए। भंडार से नेपाली मुद्रा का 100 रुपए का नोट तथा श्रीलंका के 5 रुपए मूल्य के 19 सिक्के भी मिले। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री सांवलिया सेठ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। भक्तों द्वारा दिया गया दान मंदिर के विकास एवं धार्मिक कार्यों में उपयोगी होगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान समिति सचिव केपी सिंह नरूका, उपाध्यक्ष संपत सुवालका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, अशोक दुबे, लक्ष्मण सिंह शक्तावत, लक्ष्मीकांत पारीक, पुजारी राजकुमार शर्मा, विनोद गोयल, महेश सोनी, धर्मराज गुर्जर, कार्तिक साहू एवं सूरज सैन मौजूद थे।
Crime News : आधी रात को कानों पर हमला! सोते व्यक्ति के सोने के झेले तोड़ ले गए बदमाश



