Saturday, October 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsरामेश्वर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हुआ

रामेश्वर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हुआ


Deoli News 24 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के तहत नासिरदा थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले का कुछ घंटे में खुलासा कर दिया है।

पुलिस के अनुसार गत 22 अक्टूबर को मोबाइल के जरिए सूचना मिली थी कि नासिरदा क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा में आपसी लड़ाई-झगड़े में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जिसका शव उप जिला अस्पताल देवली की मोर्चरी में रखा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी रोडूमल जाप्ते सहित अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक के पुत्र मनोज धाकड़ ने रिपोर्ट पेश कर बताया और आरोपी लगाया कि आरोपियों द्वारा मारपीट कर उसके 58 वर्षीय पिता रामेश्वर धाकड़ की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा और थाने में मामला दर्ज किया।

वृत्ताधिकारी वृत्त देवली मदनलाल ढाका के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रोडूराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए फरार चल रहे नामजद आरोपी हंसराज धाकड़ पुत्र रामकुंवार धाकड़ निवासी भगवानपुरा, थाना नासिरदा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here