Saturday, October 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन मिला

आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन मिला


Deoli News 24 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालेड़ा ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के तहत प्रमाणन प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की है।

चिकित्साकर्मियों ने बताया कि अक्टूबर 2022 से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों, समर्पण और टीमवर्क के परिणामस्वरूप संस्थान को 93.84 प्रतिशत अंक मिले हैं। इस प्रमाणन से संस्थान को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक प्रोत्साहन मिलने और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में लाभ मिलने की संभावना है। प्रमाणन के तहत मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेख प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे आमजन को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी और खंड कार्यक्रम प्रबंधक ने इसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों, उत्कृष्ट टीम भावना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के संकल्प का परिणाम बताया है।

गुरु के आशीर्वाद से साधक कभी भटक नहीं सकता: मुनि वैराग्य सागर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here