Saturday, October 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा परामर्श शिविर देवली में

निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा परामर्श शिविर देवली में


Deoli News 24 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव सेवा संकल्प संस्थान देवली, नगर पालिका देवली एवं महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 25 अक्टूबर को शहर में ‘निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा परामर्श शिविर’ लगेगा।

यह शिविर पटेल नगर स्थित आदर्श बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा। संस्थान से जुड़े अशोक दुबे और महात्मा गांधी अस्पताल के पर्सनल रिलेशनशिप अधिकारी वीरेंद्र पारीक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय रहते उनकी पहचान करना है। शिविर में विशेष रूप से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की शुरुआती जांच (स्क्रीनिंग) निःशुल्क की जाएगी।

यहां स्तन कैंसर की जांच के लिए निःशुल्क मैमोग्राफी, फेफड़ों की जांच के लिए चेस्ट (एक्स-रे), गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर के लिए पैप स्मियर जांच, मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श भी दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here