Saturday, November 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskत्योहार को लेकर अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सकों की रहेगी ड्यूटी

त्योहार को लेकर अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सकों की रहेगी ड्यूटी


Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली पर्व के दौरान आमजन को निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप जिला चिकित्सालय प्रबंधन देवली ने 6 से 11 नवंबर तक चिकित्सकों का विशेष ड्यूटी रोस्टर जारी किया है।

इसके तहत सुबह 8 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से रात 8 बजे तथा रात 8 से अगली सुबह 8 बजे तक तीन पारियों में ड्यूटी निर्धारित की गई है। अस्पताल प्रशासन ने त्योहार के दौरान आपातकालीन एवं सामान्य मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं सुचारू रखने की व्यवस्था की है। इसे लेकर उप जिला अस्पताल के प्रमुख प्रभारी डॉ. रविराज सिंह ने आदेश जारी किया है। वहीं इसे लेकर आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि स्थानीय अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की ड्यूटी रहती है। लेकिन त्यौहार के मद्देनजर यह विशेष आदेश जारी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here