पं नेहरू जयंती पर पुष्पांजलि
Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को देवली नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर स्थित पं नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं नेहरू के सम्मान में नारे लगाकर उन्हें याद किया। यहां वक्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण और देश के विकास में नेहरू के योगदान को याद किया। साथ ही उनके लोकतांत्रिक आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
आयोजन में सौरभ जिंदल, पंकज जैन सर्राफ़, नरेन्द्र गोयल, बेणी प्रसाद टाक, सत्यनारायण सरसडी, मुकेश गर्ग, बनवारी लाल बैरवा, शम्मी रंगरेज, रामनिवास मीणा, राजीव जैन, राकेश ओसवाल, महेंद्र बैरवा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


