Saturday, November 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत, योजनाओं पर चर्चा, 22 को होगा अन्नकूट

वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत, योजनाओं पर चर्चा, 22 को होगा अन्नकूट

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति की वार्षिक बैठक मंदिर समिति अध्यक्ष सौरभ जिंदल की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा ने वर्षभर की आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

साथ ही मंदिर के शिखर निर्माण, आगामी धार्मिक आयोजनों एवं अन्य विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। यहां समिति की ओर से नवनिर्वाचित पार्षद सौरभ जिंदल, वरिष्ठ पार्षद भीमराज जैन, मुकेश गर्ग एवं पार्षद नीरज जैन का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। समिति सदस्यों ने पार्षदों से आगामी नगर पालिका बजट में मंदिर विकास के लिए आवश्यक राशि का प्रस्ताव शामिल करवाने तथा नगर पालिका बोर्ड में विकास से जुड़े मुद्दे उठाने का आग्रह किया।

बैठक में 22 नवंबर रविवार को प्रदोष पर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आयोजित करने पर सहमति बनी। आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी को सौंपी गई। बैठक में विकास समिति के सदस्य एवं पटेल नगर के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here