Saturday, November 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमधुमेह जांच शिविर में 102 लाभान्वित, मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर रविवार को

मधुमेह जांच शिविर में 102 लाभान्वित, मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर रविवार को


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व मधुमेह दिवस पर शनिवार को अटल उद्यान रावण चौक में निःशुल्क मधुमेह जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 102 लोगों की डायबिटीज जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि मरीजों को मधुमेह से बचाव, नियमित जांच, दवा लेने और जीवनशैली में सुधार की जानकारी दी गई। अधिक शुगर स्तर वाले मरीजों को चिकित्सालय में उपचार कराने की सलाह दी गई।

15 नवंबर को निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर

जन सेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेंटर सोसायटी की ओर से जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग से 15 नवंबर को निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित होगा। शिविर पेंशनर भवन, तहसील परिसर देवली में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक लगेगा।

समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार शर्मा द्वारा जांच एवं परामर्श के बाद चयनित मरीजों का सहाय हॉस्पिटल जयपुर में बिना टांके मोतियाबिंद ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। मरीजों को दवाइयां, चश्मा, भोजन एवं ठहरने की सुविधा निःशुल्क मिलेगी। जयपुर आने-जाने की व्यवस्था भी समिति की ओर से रहेगी। मरीजों को पहचान पत्र या राशन कार्ड की प्रति एवं मोबाइल नं साथ लाने होंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here