Sunday, November 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 81 रोगियों की जांच कर दिया परामर्श

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 81 रोगियों की जांच कर दिया परामर्श


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन (धर्मार्थ ट्रस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजस्थान पेंशनर भवन (तहसील परिसर) में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगा।

वैद्य अशोक कुमार शर्मा ने 81 रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया तथा निःशुल्क आयुर्वेद औषधियों का वितरण किया। समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि शिविर में श्वास, खांसी, मौसमी एवं पुराना नजला-जुकाम, चर्म रोग, सिरदर्द, मुखपाक, मस्सा, अपच, उदर रोग, अतिसार, संधिवात, पांडु, मधुमेह, पुरुष ग्रंथिविकार, महिलाओं के श्वेत प्रदर एवं पथरी सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को परामर्श एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं। औषधि वितरण में उपवैद्य सुरेश चंद्र लुहार एवं परिचारक रघुवीर वर्मा ने सहयोग किया।

शिविर में नवल मंगल, घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र कुमार शर्मा, कन्हैया लाल, शिवजीराम प्रतिहार, प्रहलाद शर्मा, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, अशोक विजय, सुरेंद्र सिंह नरूका समेत ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here