Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल राजस्थान लखेरा (लक्षकार) महासभा जयपुर के तत्वावधान में एवं लक्षकार समाज विकास सेवा समिति टोंक के सानिध्य में द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 19 व 20 नवंबर (देवउठनी एकादशी) को लक्षकार समाज धर्मशाला डिग्गी (मालपुरा) में किया जाएगा।
उपाध्यक्ष लक्षकार विकास सेवा समिति टोंक, डिग्गी राजकुमार लक्षकार (देवली) ने बताया कि इसे लेकर 19 नवंबर को महिला संगीत, प्रीतिभोज, विभिन्न बोलियां तथा भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जबकि सम्मेलन के मुख्य दिन 20 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद थाम पूजन, मुख्य अतिथि स्वागत एवं भामाशाह सम्मान समारोह होगा तथा दोपहर 12:15 बजे से अप्रांग 3 बजे तक तोरण एवं पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होंगे। कार्यक्रम के अंत में उपहार वितरण के साथ नवदंपतियों को विदाई दी जाएगी। समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कही गई है।



