Sunday, November 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk41 रोगियों की जांच, 10 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

41 रोगियों की जांच, 10 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन


Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग से पेंशनर भवन तहसील परिसर देवली में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर हुआ।

समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ ज्योति पचार एवं तकनीशियन रमाकांत ने 41 रोगियों की आंखों की जांच कर परामर्श एवं दवाइयां दीं। इनमें से चयनित 10 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल जयपुर में किया जाएगा। रोगियों को जयपुर ले जाने और वापस लाने की व्यवस्था भी समिति की ओर से की जाएगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि ऑपरेशन के एक माह बाद फॉलोअप शिविर आयोजित कर रोगियों की आंखों की जांच एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, शिवाजी राम प्रतिहार, राजेंद्र कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, श्यामलाल पारीक, भंवरलाल नायक, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, राजेंद्र शर्मा सांवर, रमेश त्रिपाठी, लोकेश सेन, सुरेंद्र सिंह नरूका, लक्ष्मीनारायण परिहार, दुर्गालाल, महेंद्र जोशी एवं नवल जांगिड़ सहित अन्य ने सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here