Thursday, November 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमोतियाबिंद मरीजों को मिलेगी नई रोशनी, नि:शुल्क नेत्र जांच कैम्प 22 को

मोतियाबिंद मरीजों को मिलेगी नई रोशनी, नि:शुल्क नेत्र जांच कैम्प 22 को


Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए रविवार 22 नवंबर को देवली में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल परिसर में जिला अंधता निवारण समिति टोंक एवं विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से लगेगा।

शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल स्नेही एवं उनकी टीम मरीजों की जांच करेगी। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित मोतियाबिंद मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण के साथ किया जाएगा। मरीजों को आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति एवं मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। परिजनों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसका अब तक कई लोग लाभ उठा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here