Deoli News 19 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर देवली कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसे लेकर बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक गौशाला में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल, बेनी प्रसाद टाक, मुकेश गर्ग, सत्यनारायण बुलिया, मोतीलाल ठागरिया, रोहित चंदेल, आबिद अहमद, राजू ग्वाला एवं राकेश ओसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
26 नवंबर से चार सप्ताह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण
देवली। राजकीय महाविद्यालय देवली में छात्राओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थापित ‘रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र’ के माध्यम से 26 नवंबर से चार सप्ताह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।
प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने बताया कि इसमें सरकारी व निजी कॉलेजों की छात्राओं सहित अन्य इच्छुक महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। इच्छुक प्रतिभागी महाविद्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। इसे लेकर रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना की गई।


