Thursday, November 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsट्रांसफॉर्मर से ऑयल व कॉइल चोरी, दुर्घटना की रिपोर्ट भी दर्ज

ट्रांसफॉर्मर से ऑयल व कॉइल चोरी, दुर्घटना की रिपोर्ट भी दर्ज


Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना क्षेत्र के कुचलवाड़ा खुर्द गांव में अज्ञात चोरों ने विद्युत निगम के 16 केवीए ट्रांसफॉर्मर से कीमती ऑयल और कॉइल चोरी कर ली। जिसकी बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

वारदात से अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को 73 हजार 912 रुपए की आर्थिक नुकसान हुई है। इसे लेकर जहाजपुर के कनिष्ठ अभियंता नोरतमल मीणा द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार यह चोरी गत 13 नवंबर को उपभोक्ता रामनारायण पुत्र सुखा बैरवा के यहां लगे ट्रांसफॉर्मर से हुई थी। मौके पर पुष्टि होने के बाद हनुमाननगर थाना पुलिस ने 18 नवंबर को विद्युत अधिनियम के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंपी है।

अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र घायल, मामला दर्ज

हनुमान नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर पलक होटल के पास एक अज्ञात कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 18 नवंबर सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उस समय हुआ, जब देवली के पटेल नगर निवासी देवेंद्र सिंह हाड़ा (42) अपने पिता भंवर सिंह हाड़ा के साथ स्कूटी से देवली से हिंडोली की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे भंवर सिंह के पैर में गंभीर चोट आने से खून बहने लगा।

ग्रामीणों की मदद से घायल पिता को तुरंत टेंपो के जरिए देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रार्थी देवेंद्र सिंह हाड़ा की रिपोर्ट पर हनुमाननगर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक चेतन लाल चौधरी को सौंपी है।

मोतियाबिंद मरीजों को मिलेगी नई रोशनी, नि:शुल्क नेत्र जांच कैम्प 22 को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here