Deoli News 20 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता के बाद शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से छतरी चौराहे पर खुशी मनाई गई। नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी और कांग्रेस के नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत देकर अपना समर्थन जताया है। टोंक में जिला प्रमुख, देवली में प्रधान और उनियारा में भी कांग्रेस का प्रधान बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से मतदाताओं का मोहभंग हो रहा है और पंचायत चुनाव के परिणाम इस बात का संकेत हैं कि जनता अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस को मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
इस दौरान पार्षद भीमराज जैन, पंकज जैन सर्राफ, शम्मी, बनवारी लाल, महेंद्र बैरवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पार्टी का झंडा लहराकर और जमीनी, आकाशीय आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।


