Saturday, November 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचंद्रपुरी भवन निर्माण कार्य शुरू, समाज ने किया मंगलाचरण

चंद्रपुरी भवन निर्माण कार्य शुरू, समाज ने किया मंगलाचरण

मुख्य भवन निर्माण का विधिवत शुभारंभ


Deoli News 21 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अग्रवाल दिगंबर जैन समाज के चंद्रपुरी मुख्य भवन निर्माण कार्य का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष बंसीलाल सर्राफ़ सहित समाज के लोगों ने श्री चंद्रप्रभु मंदिर में श्रीफल भेंट कर मंगल कामना की।

पंकज जैन सर्राफ़ ने बताया कि इसके बाद ज्योति कॉलोनी ऊंचा रोड स्थित निर्माण स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य प्रारंभ किया गया। चंद्रपुरी मुख्य भवन समाज की धार्मिक, सामाजिक एवं सामूहिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। करीब 240×210 फीट क्षेत्र में स्थित परिसर की चारदीवारी का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रस्तावित निर्माण योजना के तहत 30×72 फीट की भोजनशाला, 80×85 फीट का बेसमेंट, संत निवास, भूतल पर बैंक्वेट हॉल, प्रथम एवं द्वितीय मंजिल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त 60 कमरे तथा शेष जगह में गार्डन विकसित किया जाएगा।

इस दौरान दिनेश सर्राफ़, विनोद जैन (मोतीपुरा), उत्तम जैन, महावीर प्रसाद जैन, पंकज जैन सर्राफ़, लकी, पदम जैन (टोरडी), अनिल, छोटू जैन (कालेड़ा), अमित, उत्तम जैन, मुकेश जैन, नीरज जैन, दीपक जैन, ज्ञानचंद जैन, चेतन जैन, पारस जैन एवं धर्मचंद जैन सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here