Saturday, November 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपंचायत समिति देवली में प्रधान व उपप्रधान के निर्वाचन के लिए बैठक...

पंचायत समिति देवली में प्रधान व उपप्रधान के निर्वाचन के लिए बैठक 27 व 28 नवंबर को


Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत समिति देवली के प्रधान तथा उपप्रधान पद के निर्वाचन के लिए संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) देवली द्वारा जारी बैठक नोटिस के अनुसार प्रधान पद के निर्वाचन के लिए बैठक 27 नवंबर को है।

जबकि उपप्रधान पद के निर्वाचन के लिए बैठक 28 नवंबर को पंचायत समिति देवली के सभागार में आयोजित की जाएगी। दोनों ही दिनों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत बैठक की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा और 11:30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थिता वापसी के लिए अपराह्न एक बजे तक का समय तय किया गया है, जिसके तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ, तो मतदान अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।

रिटर्निंग अधिकारी ने पंचायत समिति देवली के सभी संबंधित निर्वाचित सदस्यों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर निर्वाचन बैठक में उपस्थित होने की बात कही है।

देवली प्रधान की कुर्सी पर दो पूर्व उप प्रधानों के बीच मुकाबला, तीसरे नाम की भी चर्चा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here