Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय आईटीआई ऊँचा में शनिवार को सत्र 2025-26 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
यहां मुख्य अतिथि समाजसेवी व पूर्व पहले चेयरमैन नवल किशोर मंगल ने युवाओं को नौकरी के बजाय स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता कर रहे डिप्टी डायरेक्टर अविनाश लूनीवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिकल, फिटर, डीजल मैकेनिक व कंप्यूटर ट्रेड वाले इस संस्थान का परिणाम शत प्रतिशत रहा और चार कंपनियों द्वारा कैंपस प्लेसमेंट किया गया।
वहीं राजकीय महाविद्यालय देवली में “नई किरण : नशा-मुक्ति केंद्र” के तहत जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन, प्रभारी निकिता वर्मा के नेतृत्व तथा एनएसएस अधिकारी दिनेश कुमार मीणा व प्रियंका शर्मा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव दर्शाते हुए नशा-मुक्त भारत का संदेश दिया।



