Deoli News 22 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के सावर तहसील स्थित सोशल मीडिया आश्रम में देवली के जनता कॉलोनी निवासी एक परिवार ने रविवार को जरूरतमंद, असहाय एवं बीमार लोगों की सेवा के लिए 11 पलंग, भोजन के लिए 11 हजार रुपए और 51 गद्दे भेंट किए है।
इसे लेकर परिवार के सदस्य आश्रम पहुंचे और यहां रह रहे लोगों की कुशलक्षेम पूछी तथा उनके बीच कुछ समय बिताकर सेवा और संवेदना का संदेश दिया। जरूरतमंदों के लिए किए गए इस सहयोग से उनके सुविधाओं में मदद मिलेगी। उक्त परिवार ने सेवा कार्य के जरिए सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूरतमंदों के बीच, बेटी काश्वी के पहले जन्मदिन की खुशियां मनाई। इस दौरान बृजमोहन जैन, सीता देवी जैन, बंटी जैन एवं कविता जैन, पिता वैभव जैन एवं माता प्राची जैन तथा ऋषभ जैन एवं निकिता जैन मौजूद थी। उल्लेखनीय है कि यहां सोशल मीडिया आश्रम में दर्जनों जरूरतमंद लोगों की सेवा की होती है।



