Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय संत आचार्य 108 पुलक सागर महाराज का 25 नवंबर को देवली आगमन होगा। उनके मंगल प्रवेश को लेकर सकल जैन समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा एवं धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार सुबह 8:30 बजे जहाजपुर चुंगी नाके से शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी। आचार्य की अगवानी में मुनि वैराग्य सागर, मुनि सुप्रभ सागर महाराज सहित समाज के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। मंगल प्रवेश के बाद पटेल नगर में धर्मसभा होगी, जहां आचार्य श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज की ओर से व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जा रही हैं। समाज के प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि आचार्य के आगमन को लेकर समाज में उत्साह है और तैयारी शुरू हो चुकी है।



