Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में देवली निवासी गौरव धर्मानी पुत्र विनोद धर्माणी को महाविद्यालय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति जिला कार्य मंत्री टोंक विक्की वर्मा ने की है।
इस दौरान गौरव धर्मानी का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। गौरव ने छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण से कार्य करने का भरोसा दिलाया। नियुक्ति पर एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने गौरव को बधाई दी है।


