Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिले के माली समाज में संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकता के उद्देश्य से 17 मई सुबह 11 बजे देवली के दोलता मोड़ स्थित केसर माता मंदिर परिसर में आमसभा होगी।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं भाग लेंगी। सभा का मुख्य उद्देश्य समाज को मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए टोंक की नई कार्यकारिणी का गठन करना और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपना है। बैठक में शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवाओं को जोड़ने और संगठन विस्तार समेत समाजहित के बड़े फैसलों पर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यकर्ता प्रहलाद तलाईच, महावीर प्रसाद माली (पनवाड़) एवं हरिशंकर माली ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां कर ली गई हैं।
उन्होंने समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में आने की बात कही है, ताकि मजबूत रणनीति तैयार की जा सके।


