Desk News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर 26 दिसंबर को विशेष अटल जन सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सहायक निदेशक लोक सेवाएं जावेद अली ने बताया कि 26 दिसंबर को जिले की सभी पंचायत समितियों पर सुबह 10 बजे अटल जन सेवा शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र लिए जाएंगे।
यह भी पढ़े



