Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsअनुभव प्रमाण पत्र के मामले में अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार से

अनुभव प्रमाण पत्र के मामले में अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार से


Jahazpur News 4 दिसंबर (मोहम्मद आज़ाद नेब) अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के आह्वान पर दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद गुरुवार से कर्मचारी सफाई कार्य का बहिष्कार कर 5 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

सफाई मजदूर कांग्रेस के जीवणराम घारू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 23 हजार 820 सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई। इसमें अनुभव प्रमाण पत्र वाल्मिकी समाज के नहीं बनाकर गैर वाल्मिकी समाज के बनाए जा रहे है, जो न्याय संगत नहीं हैं। वहीं 2018 की सफाई कर्मचारी भर्ती में जितने भी गैर वाल्मिकी समाज के सफाईकर्मी लगे है, जिन्होंने आज तक सफाई का कार्य नहीं किया। यह बात जगजाहिर है, फिर भी गैर वाल्मिकी समाज को जानबूझकर अनुभव प्रमाण पत्र में प्राथमिकता दी जा रही हैं। जबकि वाल्मिकी समाज पुराने समय से लेकर आज तक परम्परागत सफाई का कार्य करता आया हैं। इसे लेकर राजस्थान के सफाई प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जहाजपुर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 5 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d