Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकिसानों को मिली राहत, खाद का वितरण शुरू

किसानों को मिली राहत, खाद का वितरण शुरू


Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति में आखिरकार बुधवार से किसानों एवं ग्रामीणों को खाद का वितरण शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान ग्रामीणों ने बारी-बारी से खाद के कट्टे प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय में खाद्य का वितरण नहीं किया जा रहा था। ग्रामीण, किसान परेशान हो रहे थे। इसे लेकर मीडिया के माध्यम से मामला उजागर हुआ और विभाग ने संज्ञान लेकर बुधवार से खाद का वितरण शुरू कर दिया है। बुधवार अपरान्ह 3 बजे तक 500 कट्टे वितरित किए जा चुके थे। वितरण में शामिल कर्मचारी दिनेश सामरिया ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से वितरण शुरू किया जा चुका था, जो 5 शाम बजे तक जारी रहेगा। वहीं खाद की उपलब्धता तक प्रतिदिन वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड नंबर के आधार पर प्रत्येक किसान को पांच कट्टे खाद के दिए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d