Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभर्ती निरस्त करने, अनुभव प्रमाण पत्र समाप्त करने सहित मांग

भर्ती निरस्त करने, अनुभव प्रमाण पत्र समाप्त करने सहित मांग

वाल्मीकि समाज ने सौपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी भी दी


Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद, भारतीय जनता एएससी मोर्चा देवली एवं नगर पालिका पार्षद समेत लोगों ने बुधवार को वाल्मीकि समाज की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम देवली तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में बताया कि राज्य के नगर निकायों में चल रही भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के मद्देनजर सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव की नीति के विरुद्ध परंपरागत सफाई करने वाले कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। नगर निकायों, नगर पालिका, नगर परिषद में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सफाई कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्त करने के लिए वाल्मीकि समाज की बैठक आयोजित हुई। इसमें 5 दिसंबर तक मांगों पर निर्णय नहीं होने पर एक दिवसीय धरने के बाद 6 दिसंबर सुबह 8 बजे से देवली नगर पालिका सहित सभी विभागों में झाड़ू बंद आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका मुख्य द्वार के बाहर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

सौंपे गए ज्ञापन में सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज के साथ हो रहे अन्य को समाप्त करने, वर्तमान सफाई कर्मचारी भर्ती को निरस्त करने, अनुभव प्रमाण पत्र समाप्त करने के साथ संविदा के आधार पर सफाई कर्मचारी भर्ती करने की मांग की गई। इस दौरान विनोद डाबोडिया, शैतान सिंह, पार्षद रोहिणी तेजी, जमादार राजूलाल समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d