Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessअब एयू बैंक बेचेगा एलआईसी के उत्पाद

अब एयू बैंक बेचेगा एलआईसी के उत्पाद

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और एलआईसी के बीच समझौता हुआ


Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है, जिसके तहत एयू बैंक अपनी शाखाओं और डिजिटल चैनलों के माध्यम से एलआईसी के जीवन बीमा उत्पादों को बेचेगा।

इस साझेदारी का उद्देश्य बीमा कवरेज को बढ़ाना और विशेष रूप से ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है। देवली शाखा में भी शुरू हुआ एलआईसी उत्पादों का वितरण। एयू बैंक देवली शाखा ने 14 जुलाई को इस समझौते के तहत एलआईसी की विभिन्न जीवन बीमा पॉलिसियों को बेचना शुरू किया है। इन पॉलिसियों में टर्म इंश्योरेंस, एंडोमेंट प्लान, पेंशन और एन्युइटी योजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा देवली शाखा के शाखा प्रभारी नेतराम मीना और धर्मेंद्र कुमार, एयू बैंक के प्रभारी सुनील दाधीच, सुमित गौतम, अक्षय जैन, भावना, आशीष, देवेश, शंकर लाल और दीपक उपस्थित थे।

इस साझेदारी का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और लोगों को बीमा कवरेज प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d