Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsअम्बेडकर विचार मंच के अध्यक्ष का निर्वाचन 24 दिसंबर को

अम्बेडकर विचार मंच के अध्यक्ष का निर्वाचन 24 दिसंबर को


Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अम्बेडकर विचार मंच विकास समिति का कार्यकाल दिसम्बर माह में पूरा होगा। वहीं नई कार्यकारिणी की कवायद शुरु हो चुकी है। इसे लेकर पिछले दिनों संस्था की बैठक भी हुई। मंच की कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल होता है।

नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 24 दिसम्बर की तिथि तय गई है। बैठक में 5 सदस्य चुनाव कमेठी गठित की गई है। अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक आगामी 20 दिसम्बर तक आवेदन पत्र कमेटी से प्राप्त कर निर्धारित शुल्क के साथ किसी भी सदस्य को जमा करवा सकते है। आवेदक का संगठन का स्थाई सदस्य (सदस्यता शुल्क जमा हो) होना अनिवार्य है। वहीं आवेदन वापसी 22 दिसम्बर 5 बजे तक होगी। कमेटी में सदस्य अंबालाल मौर्य , प्रहलाद राय मीणा, मोतीलाल ठागरिया, रवि कुमार मीणा, मोहनलाल बैरवा सदस्य हैं। आगामी 24 दिसम्बर सुबह 11 बजे अम्बेडकर विचार मंच विकास समिति की आमसभा होगी।

इसमें अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें जहाजपुर, हिण्डोली, सावर, केकड़ी, दूनी, घाड़, राजमहल, नासिरदा आदि से लोग भाग लेंगे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d