स्थाई वारंटी को निरुद्ध किया
Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पुलिस ने रविवार को अवैध हथकड़ शराब और बजरी के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की है।
जबकि एक ट्रैक्टर मय बजरी की ट्रॉली को बंथली कट के पास जब्त किया है। इसके अलावा एक जने को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में अवैध शराब और अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर मय बजरी की ट्रॉली को जब्त किया गया और अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीबद्ध किया गया है। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीसलपुर नहर के पास आरोपी रमेश पुत्र मोहन कंजर निवासी कंजर बस्ती दूनी के कब्जे से 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई है।
जबकि शांतिभंग के आरोप में रामराय पुत्र करणा माली निवासी माली मोहल्ला दूनी को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है। वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए एक स्थाई वारंटी विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है।


