Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर शनिवार को आंवा स्थित पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान मंत्री का कस्बे के बस स्टैंड पर भाजपा मंडल द्वारा स्वागत किया गया।
भाजपा अध्यक्ष सुशील बज, भंवर सिंह शेखावत, भाजपा नेता नंदलाल जाट के नेतृत्व में मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि कस्बे के अस्पताल को ट्रोमा अस्पताल में क्रमोन्नत करने की मांग की। इससे पूर्व शुक्रवार की शाम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत भी शुक्रवार शाम आवा पहुंचे। कस्बे के बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री गहलोत को ज्ञापन सौंपकर कस्बे में उपखंड कार्यालय खुलवाने की मांग की थी। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया की लोकसभा चुनाव के बाद यह बात मुख्यमंत्री के पास पहुंचाई जाएगी। कृषि उपज मंडी के सामने माली समाज ने माली समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर देवपुरा ढाणी के पास माली समाज के सामुदायिक भवन के लिए जमीन आवंटन करवाने की मांग की गई।
बैठक स्थगित
व्यापार महासंघ की शनिवार शाम 7 बजे को होने वाली आवश्यक बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। यह जानकारी अध्यक्ष व्यापार महासंघ देवली चांदमल जैन ने दी।


