Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अजमेर व उदयपुर संभाग की संयुक्त कार्यशाला में टोंक जिले से जिला टीम व देवली उनियारा विधानसभा टीम ने भाग लिया है।
कार्यशाला में अध्यक्षता के रूप में नरेंद्र कटारा, एडवोकेट विकास शर्मा, शिवम विजयवर्गीय ने आईटी से संबंधित कार्यों पर प्रकाश डालते हुए निर्देश दिए। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव में आईटी विभाग की प्रभावी भागीदारी को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आईटी जिला संयोजक लोकेश गुप्ता, देवली-उनियारा विधानसभा संयोजक ललित पाँचाल, संयोजक सागर नामा, टोडा-मालपुरा विधानसभा से संयोजक राकेश शर्मा, संयोजक कमलेश यादव ने भाग लिया।


