Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsआईसीयू में है लाल सिंह, शुक्र है भगवान का फिलहाल खतरे से...

आईसीयू में है लाल सिंह, शुक्र है भगवान का फिलहाल खतरे से बाहर

बुधवार को अज्ञात बदमाशो ने चाकू से काटा था गला


Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर कोटा बाईपास पर सड़क किनारे बुधवार सुबह घोसी मोहल्ला निवासी लाल सिंह ग्वाला का अज्ञात बदमाशों ने गला काट दिया था। वही लूट की वारदात को अंजाम दिया।

देवली से रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने घायल लाल सिंह को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल लाल सिंह आईसीयू यूनिट में है। पीड़ित के पुत्र विकास ग्वाला ने बताया कि उनके पिता एसएमएस की आईसीयू यूनिट में है। जिनका बुधवार रात चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन किया है। चिकित्सक की देखरेख में हर थोड़ी देर में उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। उनके पुत्र के अनुसार फिलहाल लाल सिंह ठीक है तथा वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। फिर भी चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए।

लेकिन उक्त घटना में लाल सिंह का काफी रक्त बह गया था। लाल सिंह ग्वाला के स्वस्थ होने की देवली में काफी लोगों ने प्रार्थना की है। लेकिन गला काटकर प्राण घातक हमला करने की उक्त घटना से शहर व आसपास में सनसनी है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से देवली में लूट, हत्या, अपहरण की वारदातें बढ़ी है, जो चिंताजनक है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मार्च माह में राजमहल निवासी जितेंद्र पाराशर को भी अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक के टक्कर मारकर अपहरण कर लिया था। जिस पर बाद में चाकुओं से वार किया गया तथा लूट की गई। हालांकि चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d