Desk News 2 मई ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेलगांना के लोकसभा चुनावों में बीजेपी का प्रचार करने पहुँचे राजस्थान प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी का गुरुवार को हैदराबाद में माली समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत कर अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर डॉ. सैनी व डॉ. चतुर्वेदी ने माली समाज हैदराबाद के अध्यक्ष रामवल्लभ भाटी समेत कई पदाधिकारियों से कहा कि ये लोकसभा चुनाव देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो देश की नई दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि तेलगांना में काफी मात्रा में राजस्थान के प्रवासी लोग रहते है। उक्त नेताओं ने प्रवासी राजस्थानियों से भाजपा को वोट करने की अपील भी है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश का विश्वास है। देश मे ताक़तवर सरकार की जरूरत है। जब भी देश मे अल्पमत की सरकारें आई है, तब देश कमजोर हुआ है।
इस मौके पर हैदराबाद माली समाज की ओर से आयोजित स्नेह मिलन समारोह में आने के लिए दोनो नेताओ को आमंत्रण भी दिया गया।


