Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरएसएस के शताब्दी वर्ष को लेकर पनवाड़ में एक फरवरी को हिंदू सम्मेलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी संयोजक योगेन्द्र सिंह राजावत व उनकी कार्यकारिणी को सौंपी गई है।
कार्यक्रम में कलश यात्रा और रामधुनी प्रभातफेरी के जरिए संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में आपसी समरसता, संगठन और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करना है। बैठक में खण्ड सह कार्यवाह पानमल खींची सहित कई वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने भाग लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
देवली गांव में नशामुक्ति और समाज सुधार का संकल्प
प्रिंसिपल हंसराज मीना ने देवली गांव के सरकारी स्कूल में छात्रों को नशे से दूर रहकर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 10 पौधे लगाने और उनकी संतान की तरह देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में लोकगीतों के माध्यम से बेटी बचाने और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का कड़ा संदेश भी दिया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने नशामुक्ति, वृक्षारोपण और बालिका सुरक्षा के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी स्वीकार की।


