Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damआठवें दिन भी जारी है डेम के गेटों से पानी के निकासी

आठवें दिन भी जारी है डेम के गेटों से पानी के निकासी

आधा दर्जन गेट खुले, 36 हजार क्यूसेक पानी की निकासी जारी


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजमेर, जयपुर, ब्यावर, टोंक समेत जिलों की प्यास बुझाने वाले व सिंचाई के लिए उपयोगी बीसलपुर बांध में इस बार पानी की बंपर आवक हो रही है। इसी वजह से परियोजना ने बांध की पूर्ण भराव क्षमता को बरकरार रखते हुए अधिशेष पानी की निकासी जारी कर रखी है।

बीसलपुर कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश एवं पानी की आवक की बदौलत डेम के गेटों से पानी की निकासी जारी है। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार शुक्रवार सुबह आठवें दिन भी बीसलपुर डैम के गेट खुले हैं। यहां गेट नं 7 से लेकर 12 तक एक-एक मीटर उठाकर पानी की निकासी की जा रही है। फिलहाल इन आधा दर्जन गेटों से 36 हजार 60 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। वहीं बीसलपुर के मुख्य आवक स्रोत बीगोद स्थित त्रिवेणी पर अभी भी 4.10 मीटर का गेज जारी है। लिहाजा त्रिवेणी और लोकल कैचमेंट एरिया से हो रही अतिरिक्त पानी की आवक को गेट खोलकर निष्कासित किया जा रहा है। वही बांध से पानी की निकासी के मनमोहक नजारे को देखने के लिए बांध पर लोगों की भीड़ प्रतिदिन पहुंच रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d