Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsआपदा के वक्त वीडियो बनाने की बजाय मदद करें

आपदा के वक्त वीडियो बनाने की बजाय मदद करें

एसडीआरएफ की टीम ने दिया प्रशिक्षण


Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अजमेर से आए राज्य आपदा प्रतिसाद बल द्वारा टीम कमांडर बजरंग लाल के निर्देशन में विद्यार्थियो को प्रशिक्षण दिया गया।

पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के ब्लड को रोकने, हार्ट अटैक के समय सीपीआर देने, स्वासनली अवरुद्ध हो जाने पर, रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाने, डूबने आदि विभिन्न आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया। बताया गया है आपदा से घबराएं नहीं, बल्कि पूरी तरह से प्रबंधन करे। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने कहा कि आपदा के समय वीडियो बनाने की बजाय मदद का प्रयास करना चाहिए। टीम का तिरंगा दुपट्टा व शाला मेडल पहनाकर स्वागत किया। यहां शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरुका समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d