Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रेलर की केबिन मे लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

ट्रेलर की केबिन मे लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान


Jahazpur News 3 फरवरी (आज़ाद नेब) थाना क्षेत्र के जालमपुरा चौराहे के पास एक ट्रेलर की केबिन में अज्ञात करणो के चलते आग लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और अग्निशमन को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया।

एएसआई भागचन्द वैष्णव ने बताया कि जालमपुरा चौराहे के पास रायल्टी के लगे काटे पर राॕयल्टी कटाने के लिए शुक्रवार रात एक ट्रेलर लाइन मे खडा था। जिसमे अज्ञात कारणों के चलते आग लगने की सूचना मिली। जिस पर अग्निशमन को मौके पर बुलवाया और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक ट्रेलर की केबिन जलकर राख हो चुकी थी। आग की घटना के समय ट्रेलर ड्राइवर ट्रेलर की केबिन मे ही सो रहा था। ड्राइवर ने उतरकर अपनी जान बचाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d