Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsआमरण अनशन पर बैठा व्यापारी, सरसों की चोरी का मामला

आमरण अनशन पर बैठा व्यापारी, सरसों की चोरी का मामला

“वारदात खुलासे की मांग”


Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के निवारिया गांव में गत कुछ माह पूर्व हुई 1400 बोरी सरसों की वारदात के मामले में कार्रवाई नहीं होने के विरोध में मंगलवार को व्यापारी ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गया।

इस दौरान व्यापारी संजय कुमार जैन ने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में बताया कि पीड़ित व्यापारी संजय कुमार जैन निवारिया में पाटनी ट्रेडिंग कंपनी का प्रोपराइटर है। जिसकी गत कुछ माह पूर्व गोदाम से 1400 बोरी सरसों की चोरी हो गई। इसी वर्ष 5 फरवरी को दूनी थाने में मामला दर्ज कराया गया। लेकिन 8 माह बाद चोरों का पता नहीं लगा और माल की बरामदगी भी नहीं हुई। इसके विरोध में व्यापारी ग्रामीण व अपने समर्थको के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गया। सूचना पर देवली पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह जाट धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारी समेत लोगों से समझाईश की। उन्होंने यहां बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। कुछ वक्त और लग सकता है। लेकिन निष्पक्ष कार्रवाई होगी। दबाव में कि कोई काम सफल नहीं होता। बता दे कि मामले में उपअधीक्षक अनुसंधान अधिकारी है।

इसके अलावा उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उपअधीक्षक ने भी लोगों को समझाया। लेकिन वे नहीं माने और धरना जारी है। इसी प्रकार व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन ने वारदात का खुलासा नहीं होने की शिकायत को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d